Home News दंतेवाड़ा क्षेत्र में महिला नक्‍सली गिरफ्तार, प्रचार साहित्‍य और सामान बरामद…

दंतेवाड़ा क्षेत्र में महिला नक्‍सली गिरफ्तार, प्रचार साहित्‍य और सामान बरामद…

15
0

नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह के एक दिन पहले ही उनकी एक सीएनएम सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गई। रविवार को सप्ताह के लिए ग्रामीणों को एकत्र करने निकली गंगी पिता सन्नू मुचाकी (20) को पुलिस ने सूरनार के जंगल से गिरफ्तार किया।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) की सक्रिय सदस्य गंगी के पास से नक्सली प्रचार साहित्य और अन्य सामान बरामद हुआ है। पर्चों में 2 दिसंबर से मनाए जाने वाली पीएलजीए सप्ताह का उल्लेख है। गंगी ने पुलिस को बताया कि 2013 में डब्बा सीएनएम कमांडर कोहरम आयता ने उसे संगठन में बतौर बाल संघम भर्ती कराया था।

2016 में कटेकल्याण एरिया महिला सीएनएम कमांडर कोहरम दसमी ने कटेकल्याण में स्थानांतरित कर दिया। उसका मुख्य काम गांव- गांव जाकर नाच- गाना के माध्यम प्रचार- प्रसार और लोगों को नक्सली संगठन में जोड़ना था। साथ ही गांव आने पर नक्सलियों की मीटिंग, भोजन की व्यवस्था करना, उन्हें सुरक्षित गांव से बाहर निकालना तथा इलाके में फोर्स की सर्चिंग की जानकारी पटाखा फोड़कर साथियों तक पहुंचाना था।