Home News तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित हो पलटी, 13 घायल

तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित हो पलटी, 13 घायल

1
0

सवारी से भरी एक छोटा हाथी मैजिक वाहन सोमवार को डूमरकछार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में लगभग 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 13 लोगों को चोट आई है। घायलों को 112 की मदद से पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

छोटा हाथी मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 12 एडब्ल्यू 5113 पाली से लगभग 15 सवारी लेकर नुनेरा उड़ता के लिए निकली थी। दोपहर 3.30 डूमरकछार से धौराभाठा के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वाहन में ज्यादातर महिला यात्री सवार थे। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 की टीम को दी। सात मिनट में 112 वाहन के आरक्षक संदीप टंडन और चालक सौरभ जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायलों को पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में उड़ता के सुलेखा कंवर (22), अनीता कंवर (30), गणेशिया, बनऊ, लखन, कांति बाई (29), गणेश, सरिता बिंझवार (25), करमा बाई (30), चंद्रिका, सोनकंुवर यादव (25), शारदा, सावित्री, फेकू सिंह शामिल हैं। इस घटना में करीब नौ महिलाओं को चोट आई है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने लापरवाह चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

पाली थानांतर्गत बांधाखार के पास एक कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहीगरों की मदद से डायल 112 ने उसे पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि कोयला लोड ट्रेलर काफी तेज गति में था, जिसकी वजह से अनियंत्रित हो गया।