असम के दुलियाजान में जन्मी प्रियदर्शिनी इनमान ने विदेश में रहते हुए खुद का नाम ऊंचा करते हुए देश का मान बढ़ाया है। इनमान को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय यानी व्हाइट हाउस की तरफ से सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान अमरीका में रहने हुए वहां के लोगों से जुड़े कल्याणकारी कार्यों के लिए दिया गया है।
असम के डिब्रूगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाली इनमान को प्रेसिडेंट्स वॉलंटियर अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। इनमान के पिता का नाम तिलक दत्ता तथा माता का नाम निभा बोरकटकी है। हालंकि वो पिछले कई सालों से अमेरिका में भी रह रही हैं। उन्होंने 2015 में अपनी अमेरिका में Morrisofa Global Inc के नाम से मैन्युफेक्चिरिंग कंपनी खोली थी। इसके बाद 2016 में उन्होंने वहां पर रहने वाले असम और भारतीय समुदायों के लोगों के साथ मिलकर काम करना शुरू किया।
प्रियदर्शिनी इस समय अमेरिका के नॉर्थ कैलोलिना के चार्लोटी शहर में रह रही हैं तथा कई तरह के सामाजिक व जन कल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम कर रही है। इसके अलावा वो इंडियन फोक म्यूजिक, डांस वर्कशॉप्स तथा लोगों को आपस में जोड़ने जैसे कार्य भी कर रही है। उनके इन्हीं कार्यों की वजह से व्हाइट हाउस की तरफ से सम्मानित किया गया है।