दंतेवाड़ा। उपचुनाव का नामांकन दाखिल होते ही विधानसभा क्षेत्र चुनावी रंग में रंगता जा रहा है। आरोप – प्रत्यारोप के साथ विरोध -समर्थन का दौर शुरू हो गया है। किरंदुल के वार्ड क्रमांक सात में सीपीएआई ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ियां बांटी है। सीपीआइ ने इन साड़ियों को सड़क पर रख कर आग लगा के हवाले किया है। जमकर नारेबाजी भी की गई। सीपीआइ नगरपालिका अध्यक्ष अनिल राजेमोल ने बताया कि बीती रात साड़ियां बांटने की खबर आई। यह काम महिला कांग्रेस के द्वारा किया गया। इसमें किरंदुल के एल्डरमेन भी शामिल हैं। सुबह इन साड़ियों को जलाया गया। साड़ियां बांट कर एल्डरमेन शमशाद बेगम ने रजिस्टर में नाम भी नोट किए हैं। महिलाओं ने यह बात बताई है। नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि सरकार है तो कांग्रेस कुछ भी कर रही है।



