पत्नी (WIFE) का शौक जब तक पूरा होता रहा तब तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन जैसे ही पत्नी के शौक (Hobby) में कमी आ गई वह फैमिली कोर्ट (FAMILY COURT) पहुंच गई. इतना ही नहीं पत्नी ने पति से गुजारा भत्ता (Maintenance allowance) की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कर दिया है.
झारखंड (JHARKHAND) की राजधानी रांची (RANCHI) में फैमिली कोर्ट (FAMILY COURT) के सामने एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बीवी (WIFE) का शौक पूरा करते-करते एक पति (HUSBAND) न केवल कंगाल हो गया बल्कि अब सड़क पर भी आने की नौबत आ गई है. पत्नी (WIFE) का शौक जब तक पूरा होता रहा तब तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन जैसे ही पत्नी के शौक (Hobby) में कमी आ गई वह फैमिली कोर्ट (FAMILY COURT) पहुंच गई. इतना ही नहीं पत्नी ने पति से गुजारा भत्ता (Maintenance allowance) की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कर दिया है. पत्नी के शौक में बन गया कंगाल
पत्नी का शौक पूरा करने के चक्कर में पति को क्या-क्या न झेलना पड़ता है. यह ताजा-ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची का है. जहां अमित (बदला हुआ नाम) ने परिवार की मर्जी से साल 2004 में अपनी प्रेमिका अर्चना (बदला हुआ नाम) से शादी की. कुछ साल बाद दोनों के एक बच्चे भी हुए. बीवी के महंगे-महंगे और कीमती कपड़ों और शहर के बड़े-बड़े होटलों में खाने के शौक के कारण पति कर्जदार होता चला गया. अमित बीते 8-9 सालों में पत्नी का शौक पूरा करने के लिए 23 लाख रुपए कर्ज ले लिया. कर्ज के कारण अमित तनाव में रहने लगा और एक दिन ऐसा आया कि उसकी नौकरी भी चली गई.
जब अमित ने अपनी पत्नी से कहा कि मैं तुम्हारा शौक पूरा नहीं कर सकता हूं तो मामला बिगड़ गया और पत्नी अदालत पहुंच गई. पत्नी ने अपना और बच्चे का गुजारा भत्ता की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया. पत्नी की मांग है कि जब पहले वह हमारी सभी तरह के शौक को पूरा करता था तो अब क्यों नहीं? अब अदालत द्वारा हर तय तारीख पर पत्नी अपने बेटे के साथ अदालत में मौजूद रहती है और गुजारा भत्ता की मांग करती है.
बता दें कि अमित ने पत्नी का शौक पूरा करने के लिए अपना पैतृक मकान भी लगभग 1.40 करोड़ में बेच दिया. क्योंकि, अमित दो भाई है इसलिए बंटवारे में उसे 70 लाख रुपए मिले. 23 लाख कर्ज चुकाने के बाद भी उसके हाथ में 47 लाख रुपए बचे थे. 47 लाख रुपए भी उसने पत्नी के शौक पूरा करने में खर्च कर दिया. इसके बाद भी पत्नी के शौक में कोई कमी नहीं आई. पति अमित ने इसके बाद हाथ खड़े कर दिए तो पत्नी अदालत पहुंच गई और अब स्थिति ऐसी है कि इतने साल पूराने रिश्ते टूटने के कगार पर है.
अदालत कोशिश कर रही है कि दोनों के रिश्ते फिर से सामान्य हो जाएं और अमित अपना पारिवारिक जीवन दोबारा से शुरू करे. अमित एक सेवानिवृत्त अधिकारी का पुत्र है. परिवार की मर्जी से उसने अपनी प्रेमिका के साथ 2004 में शादी की थी. अमित को जितना वेतन मिलता था उससे अधिक वह पत्नी की शौक पर खर्च करने लगा था, जिससे इस तरह की नौबत आ गई है.



