Home News कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक…

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक…

1
0

दंतेवाड़ा। विधानसभा उप निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी और कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को कलेक्टर ने ली। इसमें अभ्यर्थी और कार्यकर्ताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने की जानकारी दी। साथ ही निर्वाचन हेतु प्रचार-प्रसार संबंधी सभी गतिविधियों के लिए अनिवार्य रूप से अनुमति लेने कहा गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट में राजनैतिक दलों की बैठक के दौरान विधानसभा उप निर्वाचन कार्यक्रम तथा आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।