Home News वन विकास निगम ने मुख्यमंत्री को लाभांश का 1054 करोड़ का चेक...

वन विकास निगम ने मुख्यमंत्री को लाभांश का 1054 करोड़ का चेक सौंपा…

27
0

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने वनमंत्री एवं अध्यक्ष मो. अकबर तथा छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक राजेश गोवर्धन ने मुख्यमंत्री को लाभांश के 1.54 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आरपी मंडल और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी उपस्थित थे।

प्रबंध संचालक राजेश गोवर्धन ने बताया कि वन विकास निगम बिगड़े वन क्षेत्रों में वनों की उत्पादकता में वृद्धि हेतु सागौन का पौधरोपण करता है। प्राप्त वनोपज के विक्रय एवं अन्य स्रोत से 2017-18 में 17.89 करोड़ का लाभ हुआ है, जिसमें 1.54 करोड़ का लाभांश छत्तीसगढ़ शासन को दिया जा रहा है। निगम द्वारा वर्ष 2017-18 में 3840 हेक्टेयर क्षेत्र में 65.91 लाख पौधों का रोपण किया गया है। पर्यावरण सुधार एवं हरियाली के विकास के लिए खदानी क्षेत्रों में नीम, आंवला, कहुआ, जामुन आदि पौधों का सफलतम रोपण किया गया है।