भू-अभिलेख कार्यालय अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में अब तक 62.9 प्रतिशत औसत वर्षा हुई है। 13 अगस्त को अम्बिकापुर तहसील में 41 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। इसी प्रकार लुण्ड्रा तहसील में 19.2 मि.मी., लखनपुर तहसील में 17.3 मि.मी. तथा बतौली तहसील में 13.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार सरगुजा जिले में प्रतिवेदित दिनांक को कुल 91.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।
सरगुजा जिले में 1 जून से प्रतिवेदित दिनांक तक अम्बिकापुर तहसील में कुल 621.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। इसी प्रकार लुण्ड्रा तहसील में 381.5 मि.मी., सीतापुर तहसील में 277.8 मि.मी., लखनपुर तहसील में 506 मि.मी., उदयपुर तहसील में 295.1 मि.मी., बतौली तहसील में 265.3 मि.मी., मैनपाट तहसील में 341.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार सरगुजा जिले में प्रतिवेदित दिनांक को 1 जून से अब तक कुल 2689 मिलीमीटर बारिश हुई है।