फिलहाल माॅनसून का मौसम चल रहा है, जिससे देश समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भीषण बाढ़ आ गई है। बावजूद इसके पूर्वोत्तरीय राज्य मेघालय में माॅनसून का नजारा देखने लायक होता है। यहां की खूबसूरती किसी का भी दिल जीत लेती है। खूबसूरत झरने और कुदरती नजारों के लिए मशहूर मेघालय माॅनसून में घूमने के लिए पसंदीदा जगह है। यहां कई खूबसूरत वाॅटर फाॅल्स हैं, जो बारिश के मौसम में और आकर्षक लगते हैं। मेघालय की राजधानी शिलांग को पूर्व का स्काटलैंड भी कहा जाता है।

घने जंगल, सुंदर प्राकृतिक नजारे, बादलों से ढंके पहाड़ आदि इसे उत्तम पर्यटन स्थल बनाते हैं। बरसात में यहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं और मौसम में शिलांग की खुबसुरती यकीनन सभी का मन मोह लेती है। चेरापूंजी में सबसे ज्यादा बारिश होती है। बरिश के लिए मशहूर चेरापूंजी से पहाड़, झरने, बांग्लादेश के मैदानों का सुंदर नजारा दिखता है। यहां पूरे साल बारिश होती है,लेकिन माॅनसून में इसकी छंटा और ही निराली हो जाती है।
वहीं बड़े-बड़े पहाड़ियां और आकर्षक प्राकृतिक दृश्य जयंतिया हिल्स का आकर्षण हैं। ढेरों पहाड़ियो के साथ-साथ यहां कई घुमावदार नदियां भी हैं। यहां की नैसर्गिक सुंदरता सैलानियों का मन मोह लेती है। एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांव मायलेननोंग मेघालय का एक छोटा सा गांव है। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत से गांव को जन्नत बना दिया है।

यहां के लोगों ने अपनी मेहनत से गांव को जन्नत बना दिया है। यहां सड़क पर थोड़ी भी गंदगी नहीं दिखेगी। यह गांव बेहद सुंदर है और यहां जगह-जगह पर बांस के कुड़ेदान लगाए गए हैं ताकि लोग उनमें कूड़ा फेंक सकें।