Home News खुला देवघर का कपाट, पहले दिन ही उमड़े हजारों श्रद्धालु

खुला देवघर का कपाट, पहले दिन ही उमड़े हजारों श्रद्धालु

9
0

सावन आने में अभी 10 दिन बचे हैं पर देवघर में असाढ़ माह की पंचमी से ही इसकी झलक दिखने लगी। मंदिर का कपाट खुलते ही भक्तों के बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा।

बड़ी संख्या में क्षेत्रिय लोग गेरुआ वस्त्र धारण करके वहां पहुंच रहे हैं। सावन लगते ही दूसरे राज्यों के भी भोले भक्त वहां पहुंचना शुरू हो जाएंगे।रविवार सुबह से ही भक्तों को मानसरोवर ब्रिज से प्रवेश कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई।

दिनभर में करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों ने मंदिर में जलार्पण किया। हजारों की संख्या में लोगों ने वहां धार्मिक अनुष्ठान किया। साथ ही करीब चार सौ से ज्यादा बच्चों का मुंडन व उपनयन संस्कार संपन्न करवाया गया।

बताते चले कि सुलतानगंज में 17 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो रहा है, जिसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देने में लगी है। कावंरियों को असुविधा न हो इसके लिए सरकार ने प्रशासन को निर्देश जारी कर दिया है।

सुलतानगंज के डीएम ने कहा सभी तैयारियां 10 जुलाई तक पूरी कर ली जाएंगी। उनकी इस बात पर फिलहाल स्थानीय लोग सहमत होते नहीं दिखते। उनका कहना है कि तैयारी की गति बेहद सुस्त चल रही है। सड़क, बिजली, सफाई को लेकर अभी भी काम चल रहा है।