दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक पर एक लाख का इनाम भी घोषित था।इनामी नक्सली का नाम सकरु मंडावी बताया जा रहा है जो जनमिलिशिया कमांडर है। वहीं दूसरा नक्सली जनमिलिशिया सदस्य बताया जा रहा है। मामला बारसूर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।डीआरजी व एसटीएफ ने दोनों नक्सलियों कोबोदली के जंगलों से गिरफ्तार किया है।