आठ लाख की इनामी महिला नक्सली को मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को एक लाख की ईनामी महिला नक्सली ने सरडेंर किया है। इस महिला नक्सली ने अपने पांच दिन के नवजात शिशु के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के अनुसार सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल की टीम को यह नक्सली मिली थी।
बताया जा रहा है कि आलपरस गांव के पास नक्सलियों ने प्रसव के पूर्व इस महिला नक्सली को छोड़ दिया था। इनामी महिला नक्सली और नवजात बच्चे को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि इस सप्ताह बस्तर क्षेत्र में तीन नक्सलियों ने शासन-प्रशासन की नक्सली पुर्नवास नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया था।