राजनांदगांव। नक्सलियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने गढ़चिरौली क्षेत्र में एक आदिवासी ग्रामीण की मुखबिरी के शक में गोली मार कर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विवाह समारोह में शामिल होने आया था। गढ़चिरौली पुुलिस ने बताया कि अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बांदे निवासी 42 वर्षीय शिशिर मंडल गढ़चिरौली क्षेत्र के एटापल्ली गांव में विवाह समारोह में शामिल होने आया था। यहां हथियारबंद नक्सली शिशिर को पुलिस का मुखबिर बता कर उठा ले गए और गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। सुरक्षा बल ने क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी है।