माओवादियों ने दो आदिवासियों की हत्या कर दी है। जिले के चर्ला मंडल क्षेत्र के दो आदिवासियों का तीन दिन पहले माओवादियों ने अपहरण किया था। मगर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अपहरण करने से पहले माओवादियों ने स्थानीय लोगों को बताया कि बातचीत करके छोड़ दिया जाएगा। तीन दिन बीत जाने के बाद भी माओवादियों ने आदिवासियों को नहीं छोड़ा है। इसी बीच खबर मिली है कि अपहरण किये गये दो आदिवासियों की माओवादियों ने हत्या कर दी है। मगर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दूसरी ओर शनिवार को अनेक आदिवासी संघटनों के अपहरण किये गये आदिवासियों को बिना किसी हानि पहुंचाये छोड़ देना का आग्रह करते हुए अखबारों द्वारा माओवादियों से आग्रह किया है। साथ ही अपहरण किये गये आदिवासियों की अधिकारियों के पास शिकायत भी की है।