जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त एवं आगामी रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लैट्रल एंट्री परीक्षा 2027-28 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। परीक्षा राजनांदगांव, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिलों में आयोजित होगी।
जिले के कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन लिंक कक्षा 9वीं https://cbseitems.nic.in/2026/nvsix\_9 कक्षा 11वीं https://cbseitems.nic.in/2026/nvsxi\_11 नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय-सीमा में आवेदन करने की अपील की गई है।



