24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश हुई है।
छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश
उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश हुई है।
सरगुजा के पोंडी बचरा में सर्वाधिक 14 सेंमी (140 मिमी), कुसमी में आठ सेंमी और दौरा कोचली में छह सेंमी बारिश दर्ज की गई।
राजपुर, बिलासपुर, सूरजपुर और रामचंद्रपुर में पांच-पांच सेंमी तथा जनकपुर भरतपुर, रामानुजगंज, बिहारपुर और प्रेमनगर में चार-चार सेंमी बारिश हुई।
भारी बारिश के कारण बलरामपुर जिले में सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
कोरिया में बच्चों को समय से पहले स्कूलों से घर भेज दिया गया। अंबिकापुर के रिहायशी इलाकों में ड्रेनेज चोक होने से पानी घरों और दुकानों में घुस गया।
एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ की वीआईपी कॉलोनी में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।