“दो दिवस के भीतर मरम्मत कार्य कराने के दिए निर्देश”
“कलेक्टर ने सिंघोला-भोथीपार खुर्द सड़क का किया निरीक्षण”
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ग्राम सिंघोला में सिंघोला से भोथीपार खुर्द तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया।”
निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति खराब पाए जाने पर ग्रामीणों ने आवागमन में हो रही परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराया।”
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क की आवश्यक मरम्मत का कार्य आगामी दो दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।”
उन्होंने सड़क के स्थायी सुधार के लिए पुननिर्माण कार्य को आगामी बजट में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।”



