आज देश भर में लाखों छात्र नीट की परीक्षा दे रहे हैं. दोपहर 2 बजे से शुरू हुई परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए विशेष तैयारियां की गई है. नीट के परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं हो इसलिए पीएम मोदी आज दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे.
NEET छात्रों को न हो कोई दिक्कत, इसलिए एयरपोर्ट पर 45 मिनट इंतजार करते रहे PM मोदी
आज देश भर में लाखों छात्र नीट की परीक्षा दे रहे हैं. दोपहर 2 बजे से शुरू हुई परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए विशेष तैयारियां की गई है. नीट के परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं हो इसलिए पीएम मोदी आज दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे.
देश भर में आज लाखों छात्र NEET की परीक्षा दे रहे हैं. इस परीक्षा को लेकर हर जगह विशेष तैयारी की गई है. पेपर लीक की आशंकाओं से बीच चेकिंग की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा की मुस्तैद निगरानी की गई है. इस बीच नीट परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशेष पहल की जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के दौरे पर गए पीएम मोदी आज दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ देर तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी को अपने आवास पर जाना था. लेकिन उसी दौरान परीक्षार्थियों के आने-जाने का समय हो चुका था. ऐसे में पीएम एयरपोर्ट पर ही रुके रहे. परीक्षार्थियों के सेंटर पहुंचने का समय पूरा होने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट से आवास के लिए रवाना हुए.
1.15 बजे दिल्ली पहुंचे पीएम, 2 बजे तक एयरपोर्ट पर किया इंतजार
दरअसल कोलकाता से पीएम मोदी का फ्लाइट आज आज दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय एयरपोर्ट पर ही प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया. बताया गया कि दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा शुरू होनी थी. ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ने 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए प्रस्थान किया.
पेपर लीक के कारण आज दोबारा हो रही NEET की परीक्षा
मालूम हो कि पेपर लीक के कारण आज दोबारा नीट परीक्षा दोबारा हो रही है. इससे पहले 3 मई को 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के बाद इसे रद्द कर दिया गया. अब लाखों छात्र एक बार फिर नीट एग्जाम दे रहे हैं, जिसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं.
तमाम एग्जाम सेंटर्स पर पैरामिलिट्री से लेकर पुलिसबल तैनात है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कहा गया है कि पेपर लीक की अफवाहों पर ध्यान न दें.
इस बार मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम
पेपर लीक के बाद एनटीए की तरफ से छात्रों को कई तरह की सुविधाएं देने की बात कही गई थी, जिसमें सबसे बड़ा फैसला टाइम में बढ़ोतरी का है. इस बार नीट छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जा रहा है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 5:15 पर खत्म होगी. परीक्षा केंद्रों पर एंट्री आधे घंटे पहले ही बंद हो जाएगी, इसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.



