”मानसून आते ही बस्तर के बाजारों में एक ऐसी अनोखी चीज की एंट्री होती है. जिसे खरीदने के लिए लोगों में होड़ मच जाती है. इसका रेट आसमान छूता है जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए.”
यहां जिस सब्जी की बात की जा रही है वह कोई आम सब्जी नहीं है. बल्कि बस्तर की संस्कृति और स्वाद से जुड़ी एक बेहद अनमोल सौगात है. साल के पेड़ों के नीचे प्राकृतिक रूप से उगने वाले इस बोड़ा की डिमांड इतनी ज्यादा है कि जैसे ही यह लोकल मार्केट में पहुंचता है कुछ ही घंटों के भीतर सारा स्टॉक हाथों-हाथ बिक जाता है.”
अगर बात इसकी कीमत की करें तो सीजन की शुरुआत में इसका रेट सुनकर अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ जाते हैं. शुरुआती दिनों में यह अनोखा बोड़ा 2000 रुपये प्रति किलो तक के ऊंचे दामों पर बिकता है. इतनी महंगी कीमत होने के बावजूद लोग इसे चाव से खरीदते हैं क्योंकि इसका स्वाद एकदम लाजवाब होता है.”
शुरुआत में मिलने वाले बोड़ा को जात बोड़ा कहा जाता है. जो अंदर से बिल्कुल सफेद और बेहद सॉफ्ट होता है. यही वजह है कि खाने के शौकीन लोग बिना मोल-भाव किए इसे ऊंचे दामों पर भी खरीद लेते हैं. इसके बाद जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ता है.बाजार में लाख बोड़ा आने लगता है जो थोड़ा सख्त होता है.”
बस्तर के आदिवासियों के लिए यह बोड़ा किसी वरदान से कम नहीं है. मानसून शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों के लोग सुबह-सुबह जंगलों की तरफ निकल जाते हैं और जमीन के अंदर दबे इस बोड़ा को ढूंढकर निकालते हैं. इसे बेचकर इन आदिवासियों को बहुत ही कम दिनों में बंपर एक्स्ट्रा कमाई हो जाती है.”
स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी एक सुपरफूड माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं. जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. पूरी तरह नेचुरल और केमिकल-फ्री होने की वजह से लोग इसे मटन-चिकन से भी ज्यादा सेहतमंद और स्वादिष्ट मानते हैं.”
कुल मिलाकर कहें तो बस्तर का यह व्हाइट गोल्ड सिर्फ एक सब्जी नहीं. बल्कि वहां की एक खास पहचान बन चुका है. अगर आप भी इस सीजन में बस्तर की तरफ जा रहे हैं. तो इस अनोखे और महंगे बोड़ा का स्वाद चखना बिल्कुल मत भूलिएगा.”



