Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले...

एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

1
0

राजनांदगांव। जिले के थाना लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस चालक के साथ शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने और मना करने पर बेरहमी से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 नवंबर 2026 की है। पीड़ित रोशन साहू, मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत है। दोपहर करीब 12:00 बजे आरोपी तरुण साहू और उसके साथी मेडिकल अस्पताल पहुंचे और रोशन से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे।

पैसा देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी तरुण साहू और उसके साथी पीड़ित को अपनी स्कूटी पर बैठाकर मोहारा नदी के पास ले गए, जहां दूसरा आरोपी गजेंद्र साहू भी पहुंच गया। चारों ने मिलकर पीड़ित को जबरदस्ती शराब पिलाई, उसका मोबाइल फोन नदी में फेंक दिया और डंडे व लात-घूंसों से जमकर मारपीट करने के बाद उसे उसकी नानी के घर छोड़कर फरार हो गए।

थाना लालबाग में मामला दर्ज और आरोपियों की गिरफ्तारी
पीड़ित की शिकायत पर थाना लालबाग में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

तरुण साहू (पिता स्व. शिव कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष) – निवासी राहुल नगर, लखोली वार्ड नं. 32, थाना कोतवाली, राजनांदगांव।

गजेंद्र साहू (पिता स्व. शिव कुमार साहू, उम्र 26 वर्ष) – निवासी राहुल नगर, लखोली वार्ड नं. 32, थाना कोतवाली, राजनांदगांव।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कन्हैया लाल साहू, सहायक उपनिरीक्षक शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक भवानी प्रसाद विश्वकर्मा और आरक्षक कमलेश साहू की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।