Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत आसरा, तेंदुनाला, कोटरासरार, बगदई, सिंगारपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य...

ग्राम पंचायत आसरा, तेंदुनाला, कोटरासरार, बगदई, सिंगारपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 20 जून तक आवेदन आमंत्रित…

2
0

राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आसरा, तेंदुनाला, कोटरासरार, बगदई, सिंगारपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 20 जून 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में पुन: आवेदन आमंत्रित की गई है।

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहाकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति विहित प्रारूप एक में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

पूर्व में आवेदन प्रस्तुत करने वाली संस्था को भी आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने हेतु पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।