Home News बस्तर में इस साल मई वाली गर्मी अप्रैल में हो रही महसूस

बस्तर में इस साल मई वाली गर्मी अप्रैल में हो रही महसूस

11
0

आमतौर पर मार्च के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में बस्तर ज्यादा गर्म नहीं होता। इस बार मार्च के आखिरी हफ्ते में ही अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक हो गया है। इस कारण तेज गर्मी हो रही है। इस समय हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी है। यह राजस्थान, महाराष्ट्र के विदर्भ की ओर से आ रही है। इस कारण गर्म है। इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में लू की स्थिति है। वहां आने वाली हवा गर्मी बढ़ा रही है। इन दिनों बस्तर में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य माना जाता है। पिछले 3 दिन से अधिकतम 39 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसी तरह रात का तापमान 21.5 डिग्री सामान्य है जो कि सोमवार को 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि तापमान जब सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा हो जाता है तो लू की स्थिति बनती है। जगदलपुर व आसपास अच्छी गर्मी पड़ रही है। बस्तर में गर्मी जब ज्यादा पड़ती है तो स्थानीय प्रभाव ज्यादा काम करता है। दिन में जब अधिक गर्मी पड़ती है तो शाम तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ती हैं और बारिश हो जाती है। फिलहाल स्थानीय प्रभाव कमजोर है जिसके चलते बारिश नहीं हो रही है।