👉 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
👉 आरोपी के कब्जे से कुल 85 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 15.300 बल्क लीटर, एवं घटना प्रयुक्त मो0सा0 जप्त।
👉 जप्त शराब एवं मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग 36,800 रूपये।
👉 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👉 आरोपी प्रणय कुंजाम के विरुद्ध पूर्व में भी सहरदी जिला बालोद एवं थाना बसंतपुर में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
👉 अवैध शराब परिवहन एवं शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
🔴 आरोपी का नाम 🔴
प्रणय कुंजाम पिता नील कुंजाम उम्र 26 साल निवासी सिंगदई वार्ड नं0 50 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव
🔴 कार्यवाही का विवरण 🔴
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दिनांक 01 जून 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी प्रणय कुंजाम पिता नील कुंजाम उम्र 26 साल निवासी सिंगदई को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते पाये जाने से आरोपी के कब्जे कुल 85 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 15.300 बल्क लीटर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी0जी0/08/7667 जुमला अनुमानित कीमती 36,800/रूपये जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्व आबकारी एक्ट की धारा के तहत् कार्यवाही कर आरोपी प्रणय कुंजाम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
🔴 सराहनीय भूमिका 🔴
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 गोवर्धन देशमुख आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
🔴आरोपी प्रणय कुंजाम का अपराधिक रिकार्ड
01 थाना सुरेगांव जिला बालोद में अपराध क्रमांक 59/23 धारा 34 ए आब0एक्ट।
02 थाना देवरी जिला बालोद में अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 303(2) बीएनएस।
03 थाना देवरी जिला बालोद में अपराध क्रमांक 22/25 धारा 303(2) बीएनएस।
04 थाना देवरी जिला बालोद में अपराध क्रमांक 26/25 धारा 303(2) बीएनएस।
05 थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 39/25 धारा 36 च आबकारी एक्ट।



