Home देश Paytm News: पेटीएम पॉकेट मनी, युवाओं के लिए बिना बैंक खाते के...

Paytm News: पेटीएम पॉकेट मनी, युवाओं के लिए बिना बैंक खाते के डिजिटल पेमेंट की सुनहरी शुरुआत….

1
0

Paytm New Feature: अगर आपके बच्चे का बैंक खाता नहीं है और वह ट्रांजैक्शन के लिए आप पर निर्भर है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस नए फीचर से बिना बैंक खाते के भी ट्रांजैक्शन करना आसान होगा.

Paytm Pocket Money Feature: आज के इस डिजिटल जमाने में क्या कुछ बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. एक समय था जब लोगों को हर चीज खरीदने के लिए अपने घरों से निकना पड़ता था, और आज ये समय है कि घर बैठे ही शॉपिंग से लेकर बैंक से जुड़े काम चंद मिनटों में पूरे हो जाते हैं. लेकिन, युवाओं के खुद के  बैंक अकाउंट नहीं होने से वह अपने माता-पिता पर ही पूरी तरह से निर्भर रहते हैं. अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए फिनटेक दिग्गज पेटीएम (One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर को लॉन्च कर एक नई शुरुआत करने जा रहा है.

अब मातापिता के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल

पेटीएम पॉकेट मनी फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बच्चों को पेमेंट की आजादी मिलने के बाद भी माता-पिता पैसों पर खास तरीके से ध्यान दे सकेंगे. यानी इस फीचर के माध्यम से माता-पिता के हाथ में पैसों का पूरा नियंत्रण उनके हाथ में रहेगा. इतना ही नहीं, अब पैरेंट्स भी अपने पेटीएम ऐप के माध्यम से बच्चों के लिए खर्च की सीमा न सिर्फ तय कर सकेंगे बल्कि उनके द्वारा किए जा रहे हर ट्रांजैक्शन पर भी अपनी नजर रख सकेंगे.

एनपीसीआई केयूपीआई सर्कलका सपोर्ट

दरअसल, यह नया फीचर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी (NPCI) द्वारा विकसित यूपीआई सर्कल तकनीक पर पूरी तरह से आधारित है. आसान शब्दों में कहा जाए तो, इस नए फीचर के माध्यम से प्राइमरी अकाउंट होल्डर अपने परिवार के उस सदस्य को डिजिटल पेमेंट की अनुमति देता है जिसका खुद का कोई बैंक खाता नहीं है.

नए फीचर में खर्च की सीमा हो सकेगी तय 

इतना ही नहीं, अब इस फीचर के जरिए माता-पिता ज्यादा से ज्यादा 15 हजार रुपये प्रति महीना की लिमिट को बिना किसी परेशानी के आसानी से तय कर सकते हैं. तो वहीं, एक बार में सिंगल पेमेंट करने की तय सीमा केवल 5 हजार रुपये ही रखी गई है.

इसके अलावा बात करें कुछ पाबंदियों के बारे में तो, यह सर्विस सेविंग्स और करंट दोनों अकाउंट्स पर ही पूरी तरह से काम करेगी, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इससे इंटरनेशनल पेमेंट्स और कैश विड्रॉल करने पर फिलहाल पाबंदी लगाई गई है.