Home छत्तीसगढ़ माओवादी संगठन के शीर्ष नेता समेत 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण…

माओवादी संगठन के शीर्ष नेता समेत 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण…

1
0

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में सात महिलाएं शामिल हैं। पापा राव माओवादी संगठन की राज्य क्षेत्रीय समिति का सदस्य था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। बस्तर क्षेत्र के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में माओवादियों ने पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। माओवादियों ने आठ एके-47 राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल और एक बैरल ग्रेनेड लॉन्चर समेत कई हथियार भी सौंपे।