राजनांदगांव: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कुहीकोड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है।



