Home देश यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग, ऐहतियाती कदम उठाते हुए...

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग, ऐहतियाती कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का निर्देश…

2
0

”यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया पर पड़ना शुरू हो गया है. भारत भी इससे बच नहीं पाया है. ऐहतियाती कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है.”

” साथ ही अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी गैर-घरेलू क्षेत्रों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है. संकट की आहट के बीच विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पीएम मोदी से मिलकर उन्हें हालात से अवगत करवाया है.”

”अस्पतालों-शिक्षण संस्थानों को डिलीवरी में प्राथमिकता”

”एलपीजी-तेल संकट के खतरे को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाना शुरू कर दिया है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने इन प्रयासों की जानकारी भी दी है.”

”पुरी और जयशंकर ने पीएम को दिया अपडेट”

”इन हालात के बीच विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है, जब कई शहरों में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में देरी की खबरें सामने आने लगी हैं. कुछ इलाकों में होटल, रेस्तरां और घरों में सिलेंडर डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.हरदीप सिंह पुरी ने पीएम को अवगत कराया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कदम उठाए गए हैं. इसके लिए एस्मा लागू किया गया है और रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने को कहा गया है. वहीं विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को मौजूदा वैश्विक हालात और उससे भारत पर पड़ रहे संभावित प्रभावों से अवगत करवाया.”