Home देश स्पाई थ्रिलर फिल्मों की टॉप 10 ओपनिंग, ‘पठान’ नंबर 1, ‘धुरंधर’ भी...

स्पाई थ्रिलर फिल्मों की टॉप 10 ओपनिंग, ‘पठान’ नंबर 1, ‘धुरंधर’ भी लिस्ट में शामिल…

2
0

टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्म’

इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पहले नंबर पर है. कोईमोई कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वॉर’ ने रिलीज के पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर करीब 52.5 करोड़ रुपये कमाए थे.

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने ओपनिंग डे पर करीब 34.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

सलमान खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने रिलीज के पहले दिन 32.92 करोड़ रुपये कमाए थे.

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 28.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्म ‘बैंग बैंग’ ने पहले दिन 27.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ ने ओपनिंग डे पर करीब 12 करोड़ रुपये कमाए थे.

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेबी’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 9.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.