Home छत्तीसगढ़ CG: 15 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई…

CG: 15 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई…

1
0

➤ होली पर्व के पूर्व  बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

➤ 15 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई।

➤ शराब कोचीया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब कोचिया, असामाजिक तत्वों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध दिनांक 28.02.2026 को व्यापक कार्यवाही की गई।

➤ कार्यवाही (धारा 34(2) आबकारी एक्ट)

मुखबिर सूचना पर बायपास मोहरा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी—

  1. पप्पू साहू, पिता संतोष साहू, उम्र 18 वर्ष 08 दिन, निवासी दुर्गा चौक लखोली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव

के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब जप्त कर अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

➤ अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही

(धारा 36(सी) एवं 36(च) आबकारी एक्ट)

थाना क्षेत्र के मोहारा बायपास एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने तथा आम स्थान पर शराब सेवन करते पाए जाने पर निम्न आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया—

1 खिलेश्वर उर्फ सोनू रजक, पिता रामनाथ रजक, उम्र 26 वर्ष, निवासी लखोली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।

2 ढीमर, पिता स्व. चैन सिंह ढीमर, उम्र 45 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

3 ऋषभ यादव, पिता ताराचंद यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

4  उत्तम भोजवानी, पिता स्व. सेवाराम भोजवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

5 सुभाष साहू, पिता नारायण साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

6 संस्कार खुराना, पिता अरविन्द खुराना, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

7  दुलीचंद वर्मा, पिता ताराचंद वर्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

8  दशरथ ढीमर, पिता विजय ढीमर, उम्र 22 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

9  दयाशंकर, पिता बिसेलाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

10  कीर्तन यदु, पिता स्व. जगेश्वर यदु, उम्र 45 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

11 अमन राय, पिता बोधेलाल राय, उम्र 30 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

12  राजेन्द्र साहू, पिता विष्णु साहू, उम्र 60 वर्ष, निवासी लेबर कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।

13 मोहित यादव, पिता भरोसा राम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

14 दिलीप यादव, पिता रमेश यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

➤ अपील

होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

➤ सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), उपनिरीक्षक इब्राहिम खान, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन साहू, सहायक उपनिरीक्षक जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, राजेश बंदेश्वर एवं रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका।

–00–