Home छत्तीसगढ़ CG: शहर में गांजा विक्रय करने वाले फरार आरोपी को पुलिस द्वारा...

CG: शहर में गांजा विक्रय करने वाले फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया…

2
0

👉 थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

👉 शहर में गांजा विक्रय करने वाले फरार आरोपी को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

👉 पूर्व में मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी आसिफ खान को गांजा बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया था।

👉 आरोपी खिलेश तुमरेकी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

👉 आरोपी खिलेश तुमरेकी के विरुद्ध पूर्व में थाना बसंतपुर में मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

👉 थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

आरोपी का विवरण:-

  • नाम – खिलेश तुमरेकी उर्फ छोटू लम्बू
  • पिता – स्व. लीलाराम तुमरेकी
  • उम्र – 29 वर्ष
  • पता – रानीसागर, नगर निगम क्वार्टर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

—–000—–

श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गांजा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के तहत दिनांक 12.02.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी आसिफ खान पिता गुलाम खान, निवासी शुलभ के पास, रानीसागर रोड, थाना बसंतपुर के कब्जे से 1.323 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग ₹13,000 जप्त किया गया था। आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी आसिफ खान द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा उसे खिलेश तुमरेकी उर्फ छोटू लम्बू द्वारा बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जाता था। इसके आधार पर आरोपी खिलेश तुमरेकी की तलाश की जा रही थी, जो घटना दिनांक से फरार था।

थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। दिनांक 22.02.2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में योगदान

निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), सउनि. मनमोहन साहू, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आरक्षक कुश बघेल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आरक्षक आशीष मानिकपुरी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।