छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम पूरी तरह स्थिर बना हुआ है और अगले सात दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का असर बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कोई प्रभावी सिस्टम सक्रिय नहीं है और बारिश के आसार नहीं हैं. रायपुर में 16 फरवरी को हल्की धुंध छाने की संभावना जताई गई है. जानिए छत्तीसगढ़ का ताजा मौसम अपडेट और अगले सप्ताह का पूरा पूर्वानुमान.
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है. प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना हुआ है और वर्षा की कोई गतिविधि दर्ज नहीं की गई है. राजधानी रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का असर बना रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम सक्रिय नहीं है. वर्षा के मुख्य आंकड़ों में भी ‘निरंक’ दर्ज किया गया है, यानी कहीं भी बारिश नहीं हुई. आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है.
अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.9°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. इससे साफ है कि दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक का मिश्रित असर बना हुआ है.
प्रदेश में फिलहाल कोई साइनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है. मौसम विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. अगले दो दिनों के बाद भी मौसम के शुष्क बने रहने का ही अनुमान है.
राजधानी रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी को हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास रह सकता है. सुबह के समय हल्की धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा.



