“उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा।”
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सब इंजीनियर (सिविल लोक.स्वा.यां.) भर्ती परीक्षा (NRDC25) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम सब इंजीनियर आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी सब इंजीनियर मॉडल आंसर की पर 23 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को चुनौतियां दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। सीजी व्यापम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकरण मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, “मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 17/02/2026 को प्रदर्शित किया जा रहा है। उम्मीदवार उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 23/02/2026, दोपहर 3:00 बजे तक उठा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
CG Pre MCA Entrance Exam 2026: सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें!
परीक्षा मंडल ने कहा कि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। दावा-आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार कर लें। बिना प्रमाण के आपत्ति को अमान्य माना जाएगा।
सीजी व्यापम सब इंजीनियर 2025 परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। आंसर की की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
CG VYAPAM SUB ENGINEER MODEL ANSWER KEY 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यामप सब इंजीनियर मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
* सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
* होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
* अब, संबंधित लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।
* सीजी सब इंजीनियर आंसर की जांचें और अंकों की गणना करें।



