Home News बस्तर टाइगर के बेटे आशीष कर्मा बनाए गए डिप्टी कलेक्टर

बस्तर टाइगर के बेटे आशीष कर्मा बनाए गए डिप्टी कलेक्टर

32
0

झीरम घाटी में शहिद हुए महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्टी कलेक्टर बनाने का ऐलान कर दिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को अहम फैसला लिया है। बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर  महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर बनाने का फैसला लिया है। झीरम हमले में मारे गए महेंद्र कर्मा के तीसरे बेटे हैं आशीष कर्मा। आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए आज कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है। बता दें महेन्द्र कर्मा के चार बेटे और पांच बेटियां हैं, जिसमें से तीसरे नंबर के बेटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। 

कौन हैं महेन्द्र कर्मा

महेंद्र कर्मा ने अपना कैरियर सीपीआई कार्यकर्ता के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने 1980 का चुनाव सीपीआई के टिकट पर जीता था। बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का रुख किया। वे बस्तर जिला पंचायत के पहले अध्यक्ष चुने गए थे। 1996 के चुनाव में कर्मा बस्तर से स्वतंत्र उम्मीद्वार के तौर पर लोकसभा का चुनाव जीते थे। बाद में वे कांग्रेस में वापस आए और दंतेवाड़ा से विधानसभा का चुनाव जीते। वे अविभाजित मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here