Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 21 नक्सलियों ने किया...

छत्तीसगढ़ में सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

10
0

सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. 76 लाख के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

नक्सलियों के सरेंडर करने पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने X पोस्ट कर लिखा ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि.

हथियारों का परित्याग कर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था व्यक्त करना यह स्पष्ट संकेत देता है. सुरक्षा, सुशासन और समावेशी प्रगति ही किसी भी क्षेत्र के दीर्घकालिक भविष्य की सुदृढ़ नींव होते हैं.

सुरक्षा बलों के समर्पण, प्रशासन की संवेदनशीलता और पुनर्वास नीति की प्रभावशीलता से बस्तर में विश्वास का नया अध्याय खुला है. राज्य सरकार सम्मानजनक पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.