Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे चौक के पास खेल रहे...

जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे चौक के पास खेल रहे 7 जुआरी पकड़े

1
0

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने रेलवे चौक स्थित अन्ना इडली दुकान के पीछे 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹51,070 नकद और जुआ खेलने की 52 पत्ती ताश जब्त की।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी हैं:

संदीप देवांगन, 33 वर्ष, कंजरापारा

राजवीर सिंह, 29 वर्ष, बुधवारी पारा

रामकृष्ण साहू, 52 वर्ष, बुधवारी पारा

मोहम्मद इमरान, 26 वर्ष, कालकापारा

सैय्यद इमरान, 26 वर्ष, कश्मीरी पारा

पवन गौली, 26 वर्ष, बुधवारी पारा

इन्द्रजीत सिंह, 60 वर्ष, बुधवारी पारा

सूचना मिलने पर थाना डोंगरगढ़ पुलिस, निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची और रेड कार्यवाही की। जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

इस ऑपरेशन में ASI डेज लाल माण्डले, आरक्षक युगेंद्र देशमुख, किशन चंद्रा, राम खिलावन, नरेंद्र प्रजापति, अविलाश ढीढी, दिलीप साहू, हरदयाल कंवर, लीलाधर मंडलोई और चोवराम नेताम की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।