राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो हाथ में धारदार चाकू लेकर आम जनता को डराने का काम कर रहा था। आरोपी नितिन यादव (19 वर्ष), निवासी ब्राह्मणपारा, बसंतपुर, पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। उसके खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
सूचना मिलने के बाद निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्रिवेणी परिसर के पास चाकू लहराते आरोपी को पकड़ लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के दिशा-निर्देशन में की गई।
कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, दीपक जायसवाल और आरक्षक अतहर अली का योगदान सराहनीय रहा।
थाना बसंतपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



