Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON डोंगरगढ़ में सट्टा लिखते सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल से लिख रहा था सट्टा-पट्टी,...

डोंगरगढ़ में सट्टा लिखते सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल से लिख रहा था सट्टा-पट्टी, कपड़ा प्रेस दुकान से पकड़ा गया

1
0

डोंगरगढ़। शहर में सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सटोरिये को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन के जरिए सट्टा-पट्टी लिखते हुए कपड़ा प्रेस की दुकान में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नगद राशि समेत कुल ₹38 हजार जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 6 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविन्द्र बाघमारे (52 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 18, भगत सिंह चौक, डोंगरगढ़, अपनी कपड़ा प्रेस दुकान में मोबाइल फोन के माध्यम से अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिख रहा है। सूचना पर थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने तत्काल दबिश दी और आरोपी को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

₹33 हजार नकद और रेडमी मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹5,000) और नगद ₹33,000 बरामद किए। इस तरह कुल ₹38,000 की संपत्ति जब्त की गई।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में टीम लगातार सटोरियों, अवैध शराब कारोबारियों और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रही है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी, आरक्षक राम खिलावन और नरेंद्र प्रजापति की भूमिका सराहनीय रही।