डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के प्राधिकृत के नवनियुक्त अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने बुधवार को माता बमलेश्वरी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जैन, शहर भाजपा अध्यक्ष जसमीत बनौआना, महामंत्री विनय बंसल, कोषाध्यक्ष भागवत नामदेव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, शहर भाजपा उपाध्यक्ष सरफराज नवाज, कैलाश सोनवानी, अलका जयेस सहारे, पार्षद हरीश मोटघरे, शारदा यादव, राजेश कंडरा सहित अन्य प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष द्विवेदी ने संगठन को मजबूत करने और विपणन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयासों को साझा किया। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिन्होंने द्विवेदी के कार्यकाल को सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं।



