डोंगरगढ़। ग्राम पंचायत डुन्डेरा में मितानिन सम्मान समारोह दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस दौरान जनपद सदस्य मंजू वर्मा ने कहा कि, “गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का बागडोर मितानिनों के हाथों में सौंपे जाने के बाद से गांव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान तेजी से हुआ है। मितानिन घर-घर जाकर लोगों से समस्याएं पूछती हैं और उनका उपचार करती हैं, जिससे गांव में छोटे-मोटे रोग जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और हाथ-पैर दर्द का इलाज अब आसानी से हो रहा है।”
उन्होंने मितानिनों की कार्यशैली को सराहते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर सरपंच फिरतु चन्दवंशी, उपसरपंच लक्ष्मी वर्मा, पंच रमीला हठीले और अन्य पंचगण समेत समस्त मितानिनों की उपस्थिति रही। मितानिनों ने इस आयोजन में अपनी भागीदारी दिखाई और गांव के स्वास्थ्य सुधार में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



