Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON सट्टा गिरोह का एक और आरोपी जेल भेजा

सट्टा गिरोह का एक और आरोपी जेल भेजा

1
0

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में एक आरोपी पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों, जुआ-सट्टा, नशे व अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में 3 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने शास्त्री चौक तुलसीपुर के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से अविनाश रामटेके उर्फ गोलू (29) निवासी वार्ड क्रमांक 18, शास्त्री चौक तुलसीपुर को सट्टा खेलते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3040 रुपए नकद, सट्टा पट्टी, नोटबुक, मोबाइल और डाटा पेन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/26 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर 4 फरवरी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मेमोरण्डम में बताया कि सट्टा से प्राप्त रकम और सट्टा पट्टी वह प्रतिदिन इम्तियाज वारसी निवासी नवागांव को देता था। इस आधार पर पुलिस ने 6 फरवरी को इम्तियाज वारसी (46) पिता असगर वारसी निवासी नवागांव, ओपी चिखली, थाना कोतवाली को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट मिलने पर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जुआ-सट्टा में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी आगे लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।