राजनांदगांव। इंश्योरेंस मार्केटिंग प्रोफेशनल्स अकादमी (आईएमपीए) के तहत बजाज फिनसर्व सीएसआर (सीएसआर) के सहयोग से और रूरल अपलिफ्टमेंट फाउंडेशन के साथ मिलकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन और बीमा क्षेत्र में स्थायी और टिकाऊ रोजगार के अवसर सृजित करना तथा सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम का फोकस विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने पर रहेगा, ताकि वे बीमा और बैंकिंग क्षेत्र में सफल करियर की शुरुआत कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बीमा क्षेत्र से संबंधित तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे रोजगार के योग्य बन सकें।
इस कार्यक्रम की योजना को लेकर उमंग सेवा संस्था छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सोमनाथ साहू और अल्वा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल के मध्य विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कार्यक्रम के संचालन, लाभार्थियों के चयन और आगामी कार्ययोजना पर विचार.विमर्श किया गया।
इस पहल के सफल क्रियान्वयन से जिले के युवाओं और महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
संगठनों का मानना है कि इस कार्यक्रम से ना केवल रोजगार की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि यह समग्र सामुदायिक विकास में भी योगदान देगा।
Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON इंश्योरेंस मार्केटिंग प्रोफेशनल्स अकादमी और बजाज फिनसर्व के सहयोग से रोजगार सृजन...



