Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की 5 मोटर सायकलें गोंदिया...

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की 5 मोटर सायकलें गोंदिया से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

1
0

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली और सायबर सेल राजनांदगांव की सयुक्त कार्रवाई में चोरी की 5 मोटर सायकलें गोंदिया (महाराष्ट्र) से बरामद की गई हैं। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से कुल 2,06,759 रुपये की चोरी की गईं मोटर सायकलें बरामद की गईं।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली और सायबर सेल की टीम ने लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को लेकर एक सयुक्त टीम गठित की। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और आरोपी की पहचान की।

आरोपी संघर्ष सुभाष डोंगरे (उम्र 18 वर्ष 10 माह), निवासी कावड़ी, पोस्ट अंजोरा, तहसील आमगांव, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) के रूप में सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की मोटर सायकलें राजनांदगांव से चुराकर अपने गांव लाने की बात कबूल की।

चोरी की गईं मोटर सायकलें:

ड्रीम योगा क्रमांक सी0जी0 08 व्ही-8732 (किमती ₹15,000)

सीबी साईन क्रमांक सी0जी0 08 ए0डी0-5527 (किमती ₹30,000)

हिरो होंडा क्रमांक सी0जी0 08 ए0पी0-3461 (किमती ₹25,000)

बुलेट क्लासिक 350 सिल्वर कलर क्रमांक सी0जी0 08 ए0एच0-6086 (किमती ₹95,000)

बुलेट स्टैंडर्ड 350 क्रमांक सी0जी0 04 एल0व्ही0-0140 (किमती ₹41,759)

पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर सभी 5 मोटर सायकलें बरामद कीं और राजनांदगांव लाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने के बाद 05 फरवरी 2026 को उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, और उसे जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सायबर सेल के निरीक्षक विनय पम्मार, प्र0आर0 जी0 सिरील कुमार, उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, प्र0.आर0. बसंत राव, और आरक्षक कुलेश्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

इस सफल कार्रवाई से पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।