Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON गांजा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 14.66 किलोग्राम गांजा और इलेक्ट्रीक...

गांजा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 14.66 किलोग्राम गांजा और इलेक्ट्रीक ऑटो जब्त

1
0

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 14.66 किलोग्राम गांजा सहित एक इलेक्ट्रीक ऑटो वाहन को जब्त किया गया। इस गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने ग्राम टेडेसरा में एमसीपी लगाकर रायपुर से राजनांदगांव आ रहे इलेक्ट्रीक ऑटो वाहन सीजी 04 क्यूएफ 3543 को रोका और चेक किया।

जब्त सामग्री:

14.662 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹7,33,100)

इलेक्ट्रीक ऑटो वाहन (कीमत ₹2,00,000)

एक कीपेड मोबाइल फोन

दो एनराइड मोबाइल फोन

एक ईयर बड

₹3023 नगद

कुल कीमत: ₹9,47,023

आटो वाहन में सवार आरोपियों की पहचान दुर्गेश रायकर उर्फ विक्की (30 वर्ष, रायपुर), मो. जुल्फिकार उर्फ राजा (32 वर्ष, रायपुर) और दीपक साहू (38 वर्ष, रायपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने बताया कि वे रायपुर से गांजा लेकर राजनांदगांव में बेचने के लिए लाए थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii) के तहत कार्यवाही करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में योगदान:
नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर कीरो, थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, सहायक उप निरीक्षक राजू मेश्राम, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू, आरक्षक दिनेश वर्मा, सायबर टीम और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।