Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक, उद्योगों की...

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक, उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

1
0

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और जेआईआर प्रकरणों का प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई कराने कहा।

कलेक्टर ने जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, निवेश के अनुकूल माहौल बनाने और उद्योगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया। बैठक में महाप्रबंधक व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू व्ही वर्गीस ने औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत स्थायी पूंजी, अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क में छूट सहित उद्योगों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।

बैठक के दौरान जिले में स्थापित उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा की गई। खेतान केमिकल और कल्याणी इस्पात के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं समिति के समक्ष रखी और शीघ्र समाधान की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला खनिज अधिकारी, उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।