राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक 9 फरवरी 2026, सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित की जाएगी। बैठक में कुल 13 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि बैठक में सबसे पहले लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति पर निर्णय लिया जाएगा।
साथ ही नगर के चौक-चौराहों और पार्कों के नामकरण पर भी विचार होगा। इसमें पुष्प वाटिका का नाम वेद्मूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम आचार्य जी, डोंगरगांव रोड का चौक ब्रम्हकुमारी चौक, केशन नगर चौक कालीबाड़ी चौक, महामाया चौक संत शिरोमणी सेन जी महाराज, कौरिनभाठा चौक चित्रांश चौक, सिंधी कालोनी मार्ग का नाम संत बाबा आसूदाराम मार्ग, हेमू कालाणी चौक गार्डन का नाम शदाणी उद्यान, और फरहद चौक का नाम शहीद वीर नारायण सिंह चौक रखने पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में अन्य विषय क्रमांक भी शामिल हैं:
जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया।
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत निगम क्षेत्र में स्थिति की जानकारी।
निगम के स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को पेट्रोल भत्ता 1000 रुपए प्रदान करना।
सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ को 50 हजार रुपए की स्वीकृति।
विभिन्न व्यवसायिक परिसरों की दुकानों की नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति।
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत गंज चौक से कन्हारपुरी तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य हेतु निविदा।
अधोसंरचना मद में नाला निर्माण एवं अन्य नालियों, रोड, लाईट व पानी की व्यवस्था की पुष्टि।
मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक और नंदई चौक से इंदिरा नगर टंकी तक 600 मिमी राइजिंग मेन पाइपलाइन विस्तार कार्य।
संपत्तिकर एवं युक्तिकरण संबंधी विषय।
निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने सभी महापौर, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, सांसद/विधायक प्रतिनिधि, पत्रकारों और अधिकारियों-कर्मचारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।



