भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा हो चुकी है. इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. इस ट्रेड डील का बड़ा फायदा ऐसी भारतीय कंपनियों को होगा, जो अमेरिकी बाजार में अपने प्रोडक्ट्स बेचती हैं.
इस डील का असर ऑटोमोबाइल कंपनियां टाटा मोटर्स और रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स पर भी पड़ने वाला है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील का ऐलान करते हुए कहा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. ऐसे में भारत की ओर से एक्सपोर्ट किए जाने वाले सामान पर बिना किसी देरी के टैरिफ में कटौती का फायदा मिलेगा. कार कंपनियों के अलावा ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों के लिए भी ये डील काफी लाभकारी साबित होगी.
Tata Motors और Eicher Motors को बड़ा फायदा
India-US ट्रेड डील का सबसे बड़ा फायदा Tata Motors को होने वाला है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टाटा मोटर्स की सब्सिडयरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर का अमेरिकी मार्केट में बोलबाला है. JLR की 33 फीसदी बिक्री अमेरिका से होती है FY2025 में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में JLR की हिस्सेदारी लगभग 86 फीसदी रही है. ऐसे में टैरिफ में कटौती से कंपनी को बड़ा फायदा होने वाला है.
वहीं इसके अलावा Eicher Motors की बात करें तो इस डील का असर एक्सपोर्ट बिजनेस पर भी पड़ने वाला है. आयशर मोटर्स अपने टू-व्हीलर ब्रांड रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को अमेरिकी बाजार में लंबे समय से बेच रहा है. टैरिफ कम होने से अमेरिका में एक्सपोर्ट होने वाली बाइक्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी घट जाएगी. इससे रॉयल एनफील्ड की बाइक्स वहां सस्ती पड़ेगी और कंपनी को बड़ा फायदा होगा.



