Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान : 3 माह में 39.5 लाख...

अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान : 3 माह में 39.5 लाख रुपये की शराब और वाहन जब्त

13
0

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत शराब तस्करों और अवैध शराब कोचियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने विगत 3 माह में 127 प्रकरणों में 138 आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1150.33 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी कीमत 8,88,549 रुपये आंकी गई। इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 41 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहन, जिनकी कीमत 30,65,000 रुपये है, जब्त किए गए। कुल संपत्ति और शराब की कीमत 39,53,549 रुपये आंकी गई है।

प्रदेशों से तस्करी के प्रमुख मामले:

मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब: 3 प्रकरणों में 8 आरोपियों से 464.46 बल्क लीटर शराब और तस्करी में प्रयुक्त 1 दोपहिया व 2 चारपहिया वाहन जब्त। कुल मूल्य: 14,80,000 रुपये।

महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब: 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों से 12.96 बल्क लीटर शराब और 1 दोपहिया वाहन जब्त। कुल मूल्य: 25,760 रुपये।

जिले के भीतर छत्तीसगढ़ निर्मित अवैध शराब के मामले:

देशी शराब: 92 प्रकरणों में 95 आरोपियों से 522.40 बल्क लीटर, मूल्य 2,34,860 रुपये।

अंग्रेजी शराब: 30 प्रकरणों में 33 आरोपियों से 133.23 बल्क लीटर, मूल्य 88,540 रुपये।

परिवहन में प्रयुक्त 39 दोपहिया वाहन, मूल्य 15,65,000 रुपये जब्त।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति और अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पैनी नजर हमेशा अपराधियों पर बनी हुई है।

यह अभियान न केवल शराब तस्करी को रोकने में प्रभावी साबित हो रहा है, बल्कि आम जनता को सुरक्षित और अपराध-मुक्त वातावरण प्रदान करने में भी मददगार है।