Home देश “Putin India Visit 2025 Live: रूस के लोगों को भारत देगा 30...

“Putin India Visit 2025 Live: रूस के लोगों को भारत देगा 30 दिन का निशुल्क ई-टूरिस्ट वीजा, PM मोदी का ऐलान”

12
0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान उनकी यह यात्रा वैश्विक कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से अहम है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय चर्चा भी हैदराबाद हाउस में होगी। इसके अलावा, भारत और रूस की डिफेंस समेत दूसरे क्षेत्रों में साझेदारी का एक नया अध्याय भी शुरू होगा।

रूसी राष्ट्रपति के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर यह दौरा हो रहा है। इस दौरान रक्षा सहयोग और व्यापार पर जोर रहेगा और कई अहम द्विपक्षीय साझेदारी की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, आरटी इंडिया चैनल का शुभारंभ होगा। यूक्रेन के साथ जंग जारी होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। रूस इस वक्त कई तरह के वैश्विक प्रतिबंधों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे वक्त में भारत के साथ मजबूत संबंध वैश्विक कूटनीति में एक अहम अध्याय बन सकता है।