केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे बस्तर क्षेत्र के दौरे पर जा सकते हैं जहां वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल हो सकते हैं।
बस्तर दशहरा के आयोजन में अमित शाह को विशेष रूप से मुरिया दरबार के समय आमंत्रित किया गया है। इसी अवसर पर उनके छत्तीसगढ़ आने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में अमित शाह के संभावित दौरे की जानकारी दी थी।
हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की चर्चा शुरू हो चुकी है। बस्तर दशहरा देश का सबसे लंबा चलने वाला उत्सव है और इसमें मुरिया दरबार की अहम भूमिका होती है। यदि अमित शाह इस आयोजन में शामिल होते हैं तो यह बस्तर वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।