Home छत्तीसगढ़ गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, एंटी नक्सल ऑपरेशन...

गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, एंटी नक्सल ऑपरेशन और बस्तर में आए बाढ़ की दी जानकारी

45
0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here